मिर्जा गालिब कॉलेज ने दर्ज की जीत, गांधी मैदान में दिखा फुटबॉल का रोमांच
गयाजी। शहर के प्रतिष्ठित अल्पसंख्यक महाविद्यालय मिर्जा गालिब कॉलेज द्वारा मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान में मुकाबले हुए। मिर्जा गालिब कॉलेज, गया और आरएलएसवाई कॉलेज, औरंगाबाद की टीमें वॉकओवर मिलने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचीं।
दोनों टीमों के बीच सद्भावना मैच खेला गया, जिसमें मिर्जा गालिब कॉलेज की टीम विजयी रही। मैच की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने गेंद पर किक मारकर की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 24 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने किया था।
इस अवसर पर डॉ. जोफैल हसन, डॉ. मो. सफदर अली, खतीब अहमद, सैयद नियाजुद्दीन, शमीम अहमद, प्रॉक्टर डॉ. मो. शहाबुद्दीन, डॉ. परवेज वहाब, डॉ. अकील अहमद, डॉ. सारिम अब्बास, डॉ. प्रियंका और सुश्री लुब्ना अंबरीन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं शहर के फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट की जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान और डॉ. अकरम वारिस ने दी।