जहानाबाद से लापता जमीन कारोबारी अमित की हत्या, नहर से मिला शव; प्रेम प्रसंग में दोस्त ने साथियों संग रची साजिश
जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पथ निवासी जमीन कारोबारी और गुड़ कारोबारी के पुत्र अमित कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 सितंबर को लापता हुए अमित का शव आठवें दिन अरवल जिले के भदासी गांव के समीप नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पथ निवासी जमीन कारोबारी और गुड़ कारोबारी के पुत्र अमित कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 सितंबर को लापता हुए अमित का शव आठवें दिन अरवल जिले के भदासी गांव के समीप नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबारी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार, अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के भदासी गांव निवासी आशीष कुमार और बख्तारी गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
बताया गया कि अमित के लापता होने के बाद उसके भाई ने 20 सितंबर को नगर थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान अमित की मोटरसाइकिल पटना जिले के महाबलीपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुई। पुलिस को उसके दोस्त राजेश की भूमिका पर पहले से संदेह था।
मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद पुलिस ने राजेश से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने अमित की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर अरवल जिले के बख्तारी हाई स्कूल के समीप नहर से अमित का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया।
जहानाबाद सदर SDPO अनिकेत कुमार द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अमित का राजेश की बहन के साथ कथित अवैध संबंध था। इसी को लेकर विवाद हुआ और पुलिस के मुताबिक राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में पैसे के लेनदेन को भी एक संभावित कारण बताया है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







