किसानों-मजदूरों को धोखा दे रही है मोदी सरकार :सांसद विनय विश्वम

28-29 मार्च को मजदूरों की हड़ताल के समर्थन में झारखंड का चक्का जाम रहेगा: भुनेश्वर मेहता

किसानों-मजदूरों को धोखा दे रही है मोदी सरकार :सांसद विनय विश्वम
रांची। सीपीआई राज्य कार्यालय, अल्बर्ट एक्का चौक में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय
सचिव सह राज्यसभा सांसद विनय विश्वम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में देश को तमाम मजदूर संगठनों ने
28 जून 30 मार्च को आम हड़ताल की घोषणा की है, जिसे भारतीय भाकपा और वामदलों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के लोगों ने समर्थन किया‌‌। उन्होंने
कहा कि देश में सांप्रदायिकता रुपी जहर फैलाकर भाजपा ने किसी तरह सत्ता हासिल किया है। भाजपा की सरकार चुनाव में किए गए वादे को भूल
कर ,आसमान, धरती और पाताल तीनों को विदेशी पूंजीपतियों के हाथो बेच रही है‌। देश के राष्ट्रीय संपदा को बेचा जा रहा है। चार लेबर कोड लाकर
मजदूरों के अधिकार को छीना गया, किसानों के साथ भी धोखा हुआ। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने कि वादा कर सरकार
भाग रही है। देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार को केवल सत्ता सुख के लिए देशी-विदेशी पूंजीपतियों को खुली छूट दे रखी है। इसलिए
आम हड़ताल के समर्थन में पूरे दमखम के साथ सभी सार्वजनिक कल कारखानों के मजदूर हड़ताल को मजबूती से सफल बनाएंगे। भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी के राज्य सचिव पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि 28, 29 के आम हड़ताल के समर्थन में झारखंड के सभी राज्य पथ एवं राष्ट्रीय उच्च
पर घंटों चक्का जाम रहेगा। उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से अपील करते हुए कहा कि किसान मजदूर विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में
आम हड़ताल को सफल बनाएं।उन्होंने कहा देश में महंगाई चरम पर है। गैस, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों की लागत मूल्य बढ़ रही
है। लेकिन किसानों की उत्पादित माल की कीमत नहीं मिल रहा है। केंद्र की सरकार किसानों एवं मजदूरों दोनों के साथ अन्याय कर रही है। प्रेस
कॉन्फ्रेंस में सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक ,राज्य परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह मौजूद थे।