एचईसी की भूमि पर बने सामुदायिक भवन से नगर निगम का कब्जा हटाने तक जारी रहेगा आंदोलन : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अनशन समाप्त करवाया। एचईसी परिसर के सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन का मामला।
रांची के एचईसी परिसर स्थित सेक्टर दो के वार्ड 41 सामुदायिक भवन मामले में लगातार पांच दिनों से अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे समाजसेवी विशाल सिंह को रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू एवं जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने नारियल पानी एवं जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त करवाया। मौके पर पहुंचे सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह लड़ाई आम जनता की है। उनके द्वारा बनवाए गए सामुदायिक भवन को नगर निगम कब्जा करना चाहती है। जबकि उक्त जमीन एचईसी की है। धरना स्थल से उन्होंने नगर आयुक्त से संपर्क किया एवं इसकी जानकारी देते हुए तत्काल इस भवन को खोलने का निर्देश दिया। मौके पर महानगर कांग्रेस, जगन्नाथपुर प्रखंड के अध्यक्ष रवि शंकर ने कहा कि अभी सिर्फ अनशन समाप्त हुआ है। धरना तब तक जारी रहेगा जब तक निगम के लोग इस भवन को पुनः खोल नहीं देते । महानगर महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि निगम बीजेपी के मेयर, डिप्टी मेयर के इशारों पर काम कर रही है । अधूरी जानकारी के साथ पार्षद द्वारा जबरन ताला लगवाया गया है । धरना तब तक जारी रहेगा जबतक निगम के लोग इस भवन को खोल नहीं देते।
मौके पर ज्योति मथारू, अजय नाथ शाहदेव, कमल ठाकुर, निश्चल सिंह, विक्की, गोल्डी, अनिकेत, नील, अरविंद सिंह (मामा जी) सहित काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











