NSG कमांडोज के बीच पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी, चलाई पिस्टल और मशीन गन, पूछा - ‘फिट लग रहा हूं न?’, देखें VIDEO
NEWS DESK : पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए हैं। आईपीएल 2026 से दूर चल रहे माही चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के रीजनल हब पहुंचे, जहां उन्होंने कमांडोज के साथ समय बिताया और शूटिंग ट्रेनिंग का अनुभव लिया। इस दौरान धोनी ने पिस्टल से लेकर मशीन गन तक चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
NSG कमांडोज के बीच पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी
टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद रैंक हासिल कर चुके धोनी ने NSG कमांडोज से बातचीत भी की। माही ने मजाकिया अंदाज में कमांडोज से पूछा, “फिट लग रहा हूं न?” यह सुनते ही वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे और उनकी फिटनेस की तारीफ की। धोनी ने बातचीत के दौरान कहा कि बढ़ती उम्र के साथ ट्रेनिंग और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है।
पूछा - ‘फिट लग रहा हूं न?’
उन्होंने यह भी बताया कि नियमित अभ्यास और अनुशासन ही खुद को फिट रखने का सबसे बड़ा मंत्र है। NSG कैंपस में धोनी ने छोटे और बड़े कई हथियारों को करीब से देखा और उन्हें चलाने का अनुभव भी लिया।
इस दौरान धोनी ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आए। उनका सिंपल लुक और कमांडोज के साथ सहज बातचीत फैंस को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर माही के वीडियो और तस्वीरें लगातार शेयर की जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











