बहुप्रतिक्षित नागपुरी विडीओ अल्बम “बेवफ़ा” हुई लॉंच

S MOVIES के बैनर तले लॉंच होनेवाला यह दूसरा गाना है

Jun 12, 2024 - 07:27
बहुप्रतिक्षित नागपुरी विडीओ अल्बम “बेवफ़ा” हुई लॉंच

राजधानी रांची के करम टोली स्थित प्रेस क्लब सभागार में झारखंड में उभरता हुआ S.MOVIES NAGPURI के द्वारा अपने बैनर तले बनी नागपुरी वीडियो गाना बेवफा की लॉन्चिंग प्रेस क्लब में की गई।
गाने की लॉन्चिंग में बतौर मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह धोनी सहित एल्बम के निर्देशक और actor actress उपस्थित रहे। S MOVIES के बैनर तले यह दूसरा गाना आज लांच किया गया। इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि कार्यक्रम के दौरान ही इस गाने को S MOVIES के यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह धोनी ने उपस्थित लोगों के बीच अपने संबोधन में कहा कि- इस एल्बम में काम कर रहे सारे लोगों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं हैं। पहला गाना बहुत हद तक सफल रहा और यह दूसरा गाना भी लोकप्रिय होगा । उन्होंने झारखंड के स्थानीय उभरते कलाकार को शुभकामनाएँ दी ।
मौके पर निर्देशक अजीत मिश्रा ने कहा कि इस एल्बम का गाना हमारी पूरी टीम की ओर से एक छोटा सा प्रयास है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0