एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी का नामांकन पत्र स्वीकृत 

निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग अफसर) की हरी झंडी

Jun 10, 2026 - 14:58
Jun 10, 2026 - 15:00
एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी का नामांकन पत्र स्वीकृत 

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी का नामांकन पत्र निर्वाचित अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार ने स्वीकृत कर लिया। इसके साथ ही इस विवाद का पटाक्षेप हो गया और तमाम अटकलों पर विराम लग गया। 

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक पारा चरम पर है। सत्ता और विपक्ष की तरफ से हाई वोल्टेज प्रोटेस्ट झारखंड विधानसभा में देखने को मिला। बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी के नामांकन करने के बाद चुनाव के रिटर्निंग अफसर ने परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रख दिया था। नामांकन पत्र में उनके नाम को लेकर कन्फ्यूजन था।  कहीं, उनका नाम परिमल नाथवानी तो कहीं नाथवानी परिमल दर्ज था। इसी लेकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने आपत्ति जतायी थी। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रख दिया। लेकिन दो दिनों तक चले विवाद के बाद आख़िरकार बुधवार को परिमल नथवानी का नामांकन पत्र सही बताते हुए स्वीकार कर लिया गया।

मालूम हो कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीट खाली है। जबकि उम्मीदवार तीन हैं। परिमल नाथवानी निर्दलीय उम्मीदवार हैं, उन्हें भाजपा (एनडीए)का समर्थन प्राप्त है। वहीं, महागठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा चुनावी मैदान में हैं।
    बहरहाल, राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी जंग में किसके सिर जीत का सेहरा बंधता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0