NGT के आदेशों की उड़ रही थी धज्जियां, पांकी पुलिस ने पकड़े 3 बालू लदे ट्रैक्टर
एनजीटी की रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे बालू के अवैध उठाव और परिवहन पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
पलामू के पांकी में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनजीटी की रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे बालू के अवैध उठाव और परिवहन पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पांकी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आसेहार सगालिन क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी एनजीटी की रोक के बावजूद इलाके में दिन-दहाड़े अवैध बालू का कारोबार चल रहा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया। इनमें से दो ट्रैक्टरों को पांकी थाना परिसर पहुंचा दिया गया है, जबकि तीसरे ट्रैक्टर का टायर पंचर होने के कारण उसे रास्ते में ही रोकना पड़ा। पुलिस की निगरानी में उसे भी थाना लाने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब ट्रैक्टर मालिकों की पहचान करने और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











