कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं : प्रिया लखोटिया
जेसीआई रांची उड़ान ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे उपयोगी सामग्री
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। परिश्रम और लगन से ही सफलता मिलती है। इसलिए खूब पढ़ें और आगे बढ़ते रहें। उक्त बातें सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान की प्रेसिडेंट प्रिया लखोटिया ने कहीं। श्रीमती लखोटिया बुधवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन (कल्याण एवं विकास समिति) परिसर के निकट आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों को संबोधित कर रही थीं । इस मौके पर जेसीआई रांची उड़ान की ओर से बच्चों के बीच उपयोगी सामग्रियों का वितरण भी किया गया। वहीं, जेसीआई रांची उड़ान के सौजन्य से बच्चों के लिए व्हाइट बोर्ड भी निशुल्क कोचिंग सेंटर के व्यवस्थापक को दिया गया। श्रीमती लखोटिया ने स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और जीवन में बेहतर करने की सीख दी। इस अवसर पर निशुल्क कोचिंग केंद्र के व्यवस्थापक ललन कुमार मिश्र, नेहा अग्रवाल, शिखा तोशावर सहित अन्य उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











