पटना में जमीन पर कब्जा करने आए 17 अपराधी अरेस्ट, पटना पुलिस-STF ने हथियार सहित दबोचा

Jul 6, 2026 - 18:23
पटना में जमीन पर कब्जा करने आए 17 अपराधी अरेस्ट, पटना पुलिस-STF ने हथियार सहित दबोचा

PATNA : पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 31 कट्ठा जमीन पर कथित कब्जा करने की कोशिश को पुलिस और एसटीएफ ने विफल कर दिया। संयुक्त कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 12 पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं।

रामकृष्णा नगर के दारोगा हेमंत झा के आवेदन पर सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

31 कट्ठा जमीन पर कब्जा का मामला

आवेदन के मुताबिक पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में बैरिया बस स्टैंड के पास श्री देवी नाम की महिला का 31 कट्ठा का प्लॉट है। जिस पर हरवे हथियार के बल पर कब्जा करने की तैयारी में था। मणिकांत ग्रुप समेत अलग-अलग ग्रुप कब्जा करने वाले थे।

इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उस जमीन पर कब्जा करने के इरादे से कुछ अपराधी पटना में जुटे हैं। उनमें से एक विकास कुमार 22 वर्ष भूपतिपुर में है।

12 की पेशेवर अपराधी सहित 17 हिरासत में

सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने जक्कनपुर इलाके में संयुक्त छापेमारी की। वहां पुलिस टीम को काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसमें बीजेपी का झंडा लगा था, उसकी सीट पर विकास बैठा मिला। उसकी तलाशी लेने पर पिस्टल और गोली बरामद की गई।

विकास की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई कर कुल 17 आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में इनमें से 12 की पहचान पेशेवर अपराधियों के रूप में हुई है।

प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद

दिघवारा के पूर्व मुखिया शैलेश साव ने श्रीदेवी से एग्रीमेंट कराया था। श्रीदेवी के भाई की ओर से उस प्लॉट पर ऑब्जेक्शन खड़ा किया गया है। लगातार विवाद चल रहा था। मंगलवार को उस प्लॉट पर सभी कब्जा करने वाले थे। इसी बीच पुलिस को भनक मिली और कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से सख्त पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सकेगा। आरोपियों की निशानदेही पर आगे की छापेमारी भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले का खुलासा आज पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रेस वार्ता में खुलासा कर सकते हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

शैलजा कुमारी पूर्वी SP ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, पटना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध छापेमारी कर विभिन्न स्थानों से सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान तीन देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर, एक एक्सयूवी-500, 15 एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार 17 में से 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार, चोरी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0