पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, मंच पर डिग्री की मांग को लेकर अड़े छात्र, बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

Aug 8, 2026 - 17:40
पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, मंच पर डिग्री की मांग को लेकर अड़े छात्र, बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

PATNA : पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाकर डिग्री दिए जाने की मांग कर रहे छात्रों ने हंगामा कर दिया। इस कारण राज्यपाल अपना संबोधन किए बिना, बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। 

मंच पर केवल गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री धारी छात्रों को ही डिग्री प्रदान की गई। समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के  टॉपर 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान दिया गया।

28 छात्राओं ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक 

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इनके अलावा 155 पीएचडी डिग्री होल्डर्स सहित कुल 1305 विद्यार्थियों काे उपाधि प्रदान की गई। इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन  मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहे।

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन का विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण में विद्यार्थियों को संबोधित किया। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रो. टंडन 4 सितंबर 2023 से DDU यूनिवर्सिटी की वीसी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे एक जानी-मानी फिजिक्स साइंटिस्ट और प्रोफेसर हैं। उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में काफी रिसर्च किया है।

उनके 250 से ज्यादा रिसर्च पेपर और 32 से अधिक किताबों के चैप्टर छप चुके हैं। उनके काम को दुनिया भर में 4,000 से अधिक बार कोट (साइटेशन) किया गया है। उन्होंने कई स्टूडेंट्स को पीएचडी और रिसर्च में गाइड किया है।

उन्हें फुलब्राइट-नेहरू, अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (जर्मनी), जेएसपीएस (जापान), सीएनआरएस (फ्रांस) और आईसीटीपी जैसी मशहूर अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप मिल चुकी हैं। इसके अलावा यूजीसी रिसर्च अवॉर्ड और मिड-कैरियर अवॉर्ड भी उन्हें मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0