रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर प्रभावित रहेगी सप्लाई

रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और जरूरी विद्युत कार्यों के चलते हरमू, हिंदपीढ़ी, किशोरगंज, चुटिया, कोकर, बरियातू, मोरहाबादी और कांके समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

Oct 8, 2026 - 09:38
रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर प्रभावित रहेगी सप्लाई

रांची। राजधानी रांची के कई इलाकों में गुरुवार, 8 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस, एलटी लाइन को केबल में बदलने और अन्य जरूरी विद्युत कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक हरमू, हिंदपीढ़ी, नेजाम नगर, किशोरगंज, विद्यानगर, चेतनटोली, बसंत विहार समेत आसपास के इलाकों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय कटौती की सूचना है।

इसके अलावा चुटिया, कोकर, बरियातू, मोरहाबादी और आसपास के कई इलाकों में भी निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कांके क्षेत्र के अदलहातु, सुकुरहुट्टू, अरसंडे और बोरैया में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहने की जानकारी है।

बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लें। विभाग के अनुसार काम पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0