उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पीआर संस्थान ‘पीआर 24×7’ को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

यह पहली बार है जब पीआर 24x7 ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड प्राप्त किया है।

Jan 30, 2022 - 11:46
उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पीआर संस्थान ‘पीआर 24×7’ को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

इंदौर, मध्यप्रदेश:

भारत की प्रसिद्ध पीआर फर्म, पीआर 24×7 ने 2021 में अपनी सेवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित टेकबहीमोथ्स अवॉर्ड अपने नाम किया। अपनी साख में एक और आकर्षण जोड़ते हुए, पीआर 24×7 ने भारतवर्ष से यह अवॉर्ड अपने नाम करने वाली 20 विशिष्ट कंपनियों की सूची में जगह बनाई है। 1507 अवॉर्ड्स जीतने वाली ये कम्पनियाँ दुनियाभर के 32 देशों से आती हैं। यह पहली बार है जब पीआर 24×7 ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड प्राप्त किया है।
टेकबहीमोथ्स अवॉर्ड्स 2021, बिज़नेस प्रोफाइल के साथ ही सर्विस, ब्रांड वैल्यू, रिव्यु, इंटरेक्शन तथा विश्वसनीयता के आधार पर दिए जाते हैं। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विश्वसनीय कंपनियों को नियुक्त किया जाता है। पीआर 24×7 ने यह अवॉर्ड दुनियाभर की 19 अन्य भारतीय कंपनियों के साथ एडवर्टाइज़िंग कैटेगरी में प्राप्त किया है। विजेताओं को अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बेलारूस, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इज़राइल, इटली, केन्या, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, पोलैंड, रोमानिया, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, तुर्की, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 32 देशों से चुना गया है।
इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम कहते हैं, “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा अवॉर्ड प्राप्त करना पूरी टीम के लिए बेहद सम्मान की बात है। एक प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा आपकी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता प्राप्त होना वास्तव में अतुलनीय है। हमारी कंपनी की प्राथमिकता हमेशा सर्वोत्तम संभव सेवा और बेहतरीन गुणवत्ता प्रदान करके हमारे क्लाइंट्स की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवान्वित करने वाला है।”

भारत में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय पीआर सेवा प्रदाताओं में से एक के रूप में पीआर 24×7 अपने क्लाइंट्स को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से, पीआर 24×7 के नाम अतीत में भी कई अन्य अवॉर्ड्स शुमार हैं, जिनमें चाणक्य अवॉर्ड (2018), तीन बार क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स, महामारी के दौरान निःस्वार्थ सेवा के लिए कोविड हीरोज़ अवॉर्ड आदि शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी भारत में क्षेत्रीय पीआर के गतिशील परिदृश्य को बदलने के लिए लगातार कार्यरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0