नीतीश की राजनीति का अंतिम समय आ गया : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, बोले- नीतीश कुमार की पलटूराम राजनीति का अंतिम समय आ गया, विधानसभा चुनाव आते-आते जेडीयू का अस्तित्व नहीं बचेगा।

Jan 19, 2024 - 11:16
नीतीश की राजनीति का अंतिम समय आ गया : प्रशांत किशोर

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। वहीं कहा है कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं तब तक चर्चा, अपवाह और कुछ नया होने की संभावना ये हमेशा चलती रहेगी। क्योंकि उस आदमी को खुद ही नहीं मालूम है कि उसको करना क्या है। लेकिन, बिहार के नजरिए से मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम राजनीति का करीब-करीब अंतिम समय आ गया है, उनकी राजनीति का ये अंतिम दौर चल रहा है। दो, चार, पांच महीना जितना चलता है चल लें। लोकसभा चुनाव के बाद उनका और उनके दल का औपचारिक तौर पर विघटन शुरू हो जाएगा। अगला विधानसभा चुनाव आते-आते जेडीयू का कोई अस्तित्व आज के स्वरूप में नहीं बचेगा।

इसे भी पढ़ें : बिहार में लंगड़ी सरकार चलाने वाले की देश में कोई पूछ नहीं : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कुल 11.2 किलोमीटर तक की पदयात्रा

बता दें कि प्रशांत किशोर ने बेगूसराय के बरौनी ब्लॉक में कुल 11.2 किलोमीटर तक की पदयात्रा की। इस दौरान वे हामोडीह, नीनगा, बलवारा, मैदा बाभनगामा, साहुरी तक गए। इस दौरान कई जगहों पर रुककर जनसंवाद किया और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0