ग्रीन फील्ड स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता व ग्रीन डे समारोह, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

गयाजी। ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं ग्रीन डे समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। राखी निर्माण प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न रंगों और रचनात्मक सामग्रियों से आकर्षक राखियां तैयार कीं। उन्हें रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के प्रेम, विश्वास व स्नेह के पवित्र बंधन की जानकारी दी गई। वहीं, ग्रीन डे के दौरान विद्यार्थियों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों को पेड़-पौधों के संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। विद्यालय के निदेशक अमय कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मकता को निरंतर विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Aug 29, 2026 - 14:29
ग्रीन फील्ड स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता व ग्रीन डे समारोह, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0