तेज बारिश में JPSC के खिलाफ छात्रों में उबाल, रांची की सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन
RANCHI : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र धरने पर बैठे हैं. हजारीबाग में प्रदर्शन पर रोक के बाद कई छात्र रांची पहुंचे. जेएलकेएम ने आंदोलन को समर्थन दिया. छात्रों ने कार्यप्रणाली में सुधार तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.
रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. छात्रों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना होगा. प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.
JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने मांग की कि परीक्षा नोटिफिकेशन जारी करते समय रेट लिस्ट की जानकारी भी स्पष्ट की जाए. छात्रों ने कहा कि आयोगों को अभ्यर्थियों की समस्याएं सुननी चाहिए. उन्होंने व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही.
रांची में झमाझम बारिश के बीच छात्रों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था और संबंधित मुद्दों में सुधार नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. मौसम भी छात्रों के हौसले को नहीं डिगा सका.
जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इसके बाद सभी छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया. प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











