BIG NEWS : रांची में बड़ा हादसा, सेल सिटी में सिलेंडर ब्लास्ट, फ्लैट में भीषण आग से मचा हड़कंप
धमाका इतना तेज था कि आसपास के फ्लैटों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गए। जोरदार आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए।
RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र के सेल सिटी में जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सेल सिटी के ब्लॉक E-1 स्थित एक फ्लैट में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई।
रांची में बड़ा हादसा
हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फ्लैट में भीषण आग से मचा हड़कंप
धमाका इतना तेज था कि आसपास के फ्लैटों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गए। जोरदार आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











