"बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा", बोले रोहित शर्मा, रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स को किया खारिज बोले कप्तान गिल - टीम में नहीं हुई ऐसी कोई चर्चा
SPORTS DESK : "मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के बाद से मुझे यही सिखाया गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब से बाहर शोर है और जब तक खेलूंगा, तब तक रहेगा। अगर बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा?" यह बातें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI TV से बातचीत में कहते हुए अपने रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि मेरा काम मैदान के अंदर है और दूसरों का काम बाहर। बाहर की बातें मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं।
रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेलने के बाद राेहित ने यह बातचीत की। उन्होंने कहा- मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए योगदान देने पर है। रिपोर्ट में दावा था कि लॉर्ड्स का मैच रोहित का आखिरी मुकाबला होगा?
शुक्रवार को दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में खेला गया यह मुकाबला रोहित के वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, शनिवार को ही BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था।
"टीम में रोहित के संन्यास पर कोई चर्चा नहीं हुई"
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में ही चल रहा है। टीम के अंदर इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। रोहित भाई ने हमसे संन्यास के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
विराट के साथ खेला 400वां इंटरनेशनल मुकाबला
लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक साथ खेला गया 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों में 113 रन की साझेदारी की। इसमें रोहित ने 48 गेंदों में 71 रन और विराट ने 38 गेंदों में 38 रन बनाए।
कोहली के साथ बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा कि ‘हमने अपना पूरा करियर साथ खेला है। उनके साथ क्रीज पर होना हमेशा खास रहता है। हम एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह समझते हैं और बल्लेबाजी के दौरान लगातार बात करते रहते हैं कि मैच को कैसे आगे बढ़ाना है।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

