रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, 12 हजार वनडे रन के करीब पहुंचे हिटमैन

Jul 16, 2026 - 19:20
रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, 12 हजार वनडे रन के करीब पहुंचे हिटमैन

SPORTS DESK : रोहित शर्मा के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज काफी अहम है। सीरीज के पहले मैच में उनके बल्ले से रन नहीं बने थे। इस बीच दूसरे मैच में हिटमैन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पीछे कर दिया है। रोहित शर्मा धीरे धीरे ही सही, लेकिन अब अपने 12 हजार वनडे रन पूरे करने की ओर बढ़ रहे हैं। सीरीज के दूसरे वनडे में रोहित को एक जीवनदान भी मिला। सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है। 

रोहित शर्मा ने इंजमाम को किया पीछे

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो आप जानते ही हैं कि सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 18 हजार से अधिक रन इस फॉर्मेट में बनाए हैं। इसके बाद कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 14 हजार से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। संगकारा तीसरे नंबर पर आते हैं। 

इस लिस्ट में अब तक सातवें नंबर पर इंजमाम उल हक थे, लेकिन अब वे नीचे यानी आठवें स्थान पर चले गए हैं। इंजमाम उल हक ने 378 वनडे मैच खेलकर 11739 रन बनाए हैं। अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 287 वनडे मैच ही खेले हैं। इसमें वे 11740 से अधिक रन बना चुके हैं। अब जल्द ही रोहित शर्मा अपने 12 हजार रन भी पूरे कर लेंगे। श्रीलंका के महेला जयवर्धने उसने आगे हैं, जिनके नाम 12650 रन हैं, यानी उन्हें पीछे करने के लिए रोहित को अभी काफी रन बनाने होंगे। 

गस एटकिंसन ने छोड़ा कैच

इस बीच रोहित शर्मा को इस मैच में एक जीवनदान भी मिला, जब वे केवल छह रन पर खेल रहे थे। तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर गस एटकिंसन ने उनका कैच छोड़ दिया, इसीलिए वे इसी मैच में इंजमाम को पीछे छोड़ने में कामयाब हो गए। हालांकि उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है, जो अभी नहीं आ पा रही है। 

अक्टूबर 2025 में रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे में आया था शतक
हाल ही में जब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हुई थी, तब रोहित ने चेन्नई वनडे में 79 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनसे उम्मीद एक शतक की है। रोहित का वनडे में आखिरी शतक 25 अक्टूबर 2025 को आया था, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। सिडनी में उन्होंने नाबाद 121 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उसी के बाद वे आईसीसी के नंबर एक बल्लेबाज भी बन गए थे, लेकिन फिर बड़ी पारी नहीं आई तो उन्हें नीचे आना पड़ा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0