IPL 2026 : LSG की हार के बाद भड़के संजीव गोयनका, मैदान पर ही ऋषभ पंत की लगा दी क्लास
इस पूरे घटनाक्रम ने फैंस को पुराने वाकये की याद दिला दी, जब हार के बाद इसी तरह की प्रतिक्रिया उन्होंने केएल राहुल के साथ भी दिखाई थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक और झटका लगा, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा टीम के मालिक संजीव गोयनका के रिएक्शन को लेकर हो रही है। मैच खत्म होते ही मैदान पर ही उनका गुस्सा साफ नजर आया। मुकाबले के बाद ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर के साथ उनकी बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। तस्वीरों में साफ दिखा कि गोयनका काफी नाराज थे और उन्होंने वहीं पर कप्तान और कोच से लंबी चर्चा की।
इस पूरे घटनाक्रम ने फैंस को पुराने वाकये की याद दिला दी, जब हार के बाद इसी तरह की प्रतिक्रिया उन्होंने केएल राहुल के साथ भी दिखाई थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए थी, ना कि मैदान पर सबके सामने। फैंस ने इसे कप्तान का अपमान बताते हुए खेल भावना पर भी सवाल उठाए।
वहीं, विवाद बढ़ता देख बाद में संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यह लंबा टूर्नामेंट है और ऐसे पल टीम को बेहतर बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। साथ ही उन्होंने कप्तान और पूरी टीम पर भरोसा जताते हुए फैंस के समर्थन के लिए धन्यवाद कहा और मजबूत वापसी का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











