SRH vs RR Eliminator : हैदराबाद-राजस्थान के बीच हाईवोल्टेज जंग आज, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

May 27, 2026 - 18:32
SRH vs RR Eliminator : हैदराबाद-राजस्थान के बीच हाईवोल्टेज जंग आज, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाईवोल्टेज मैच पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम ट्रॉफी की दौड़ में बनी रहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 13 साल बाद आईपीएल एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2013 में दोनों टीमों के बीच दिल्ली में एलिमिनेटर मैच खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में हैदराबाद की टीम पुरानी हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी, जबकि राजस्थान फिर से इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेगा।

हेड-टू-हेड में SRH का दबदबा

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है। 

कैसी रहेगी मुल्लांपुर की पिच?

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना रहती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकती है। 

हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। स्पिन गेंदबाजों को इस विकेट पर ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। टॉस भी इस मुकाबले में अहम साबित हो सकता है क्योंकि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है।

संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर : ट्रेविस हेड।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर : रविंद्र जडेजा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस करो या मरो के मुकाबले में कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालती है और क्वालिफायर-2 की टिकट हासिल करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0