उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का महापर्व, 36 घंटे के बाद खोला गया व्रत

Nov 21, 2023 - 08:12
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का महापर्व, 36 घंटे के बाद खोला गया व्रत

गया। जिले में छठ पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। आज प्रातःकाल बेला में व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। बता दें कि, यह व्रत कुल 36 घंटे का था। जिसे व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के समापन के बाद खोला है। करीब लाखों की संख्या में व्रती महिलाओं ने विष्णु पद,देवघाट, ब्रम्हाणी घाट,पितामहेश्वर घाट झारखंडे घाट,सहित जगह-जगह घाटों पर अपनी आस्था की उपस्थिति दर्ज करवाई। आज छठ पर्व का चौथा और आखिरी दिन था। 20 नवंबर 2023 को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की विधि के साथ पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चार दिनों के चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाओं ने खरना के बाद से व्रत का संकल्प लिया था। यह व्रत कुल छत्तीस घंटे का होता है। बता दें कि, यह व्रत निर्जला रखा जाता है। आज इस व्रत का पारण कर महिलाओं ने छठ के प्रसाद के साथ अन्न-जल को ग्रहण किया।व्रत रखने के पीछे की मान्यता छठ पूजा का व्रत घर की महिलाएं रखती हैं। यह व्रत छठी मैया और सूर्य भगवान को समर्पित होता है। मान्यता है कि छठी मैया निसंतान दांपतियों को संतान का वर्दान देती हैं और घर की सुख-समृद्धी का भी आशीर्वाद देती है। वहीं विभिन्न छठ घाटों पर स्वयंसेवी संस्था हिंदू जागरण मंच के बैनर तले लोक आस्था का पर्व छठ वृत्तियों के बीच सेवा कार्य किया गया।जिसमें दूध चाय बिस्कुट पानी का वितरण किया गया। जिन श्रद्धालुओं के पास दूध नहीं थी दूध का व्यवस्था किया गया तथा भूले भटके बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाया गया यह कार्य हिंदू जागरण मंच लगातार 5-6 वर्षों से करते आ रहा है।इसमें देवघाट एवं पिता महेश्वर घाट में यह शिविर लगातार लगाई जा रही है इस कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक नवीन वर्मा हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष अजय राजू हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल राजू रजक मंटू पांडे संजय गोस्वामी रोहित भदानी तथा बहुत सारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सेवा भाव से कार्य कर रहे थे। श्री श्री छठ पूजा शूप वितरण समिति नकफोफा स्ट्रीट टिल्हा धर्मशाला के बैनर तले पीतल का सुप पूजन सामग्री के साथ वितरण किया गया।इस मौके पर सुनील लाल नकफोफा,पवन लाल नकफोफा,बलदेव लाल नकफोफा,गोविंद कुमार,विक्की सिन्हा,मुन्ना कुमार,राहुल मिश्रा, दया कुमार सहित अन्य मौजूद थे। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले पिता महेश्वर घाट पर निशुल्क चाय कॉफी बिस्किट एवं पानी का वितरण किया गया। इस मौके पर शशिकांत मिश्रा रामकुमार बारिक नितिन कुमार विकास भदानी विश्वजीत चक्रवर्ती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0