भाजपा सरकार की 09 साल की तबाही, बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के 15 जून की महाधारणा में कांग्रेस पार्टी की सशक्त भागीदारी रहेगी

Jun 13, 2023 - 11:08
भाजपा सरकार की 09 साल की तबाही, बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के 15 जून की महाधारणा में कांग्रेस पार्टी की सशक्त भागीदारी रहेगी

गया । भाजपा सरकार की 09 साल की तबाही, बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर 15 जून 2023 को आयोजित महाधारना, प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी गया जिला के सभी प्रखंडों, सहित महानगर प्रखंड पर ज्यादा, से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प दोहराया।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की आज कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिला अध्यक्ष डा गगन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित बैठक में प्रखंड अध्यक्षों सहित युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस सेवादल, इंटक, किसान कांग्रेस, कांग्रेस एस सी/ एस टी प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा /अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ, के नेताओ, कार्यकर्ताओं की बैठक में वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी डा शशि शेखर, अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी उमैर खान उर्फ टीका खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी,विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, गौतम सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया, विद्या शर्मा, मदीना खातून, माधुरी गुप्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, मो खैरुद्दीन, बबलू शर्मा, नवाब अली, शशिकांत सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, मो मोजल्लीम, कमलेश चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष शंभू शरण सिंह, राजीव कुमार उर्फ लाबी सिंह, रेवती रमण, सतीश कुमार सिंह, प्रदीप मांझी, रंजीत कुमार सिंह, गिरेंद्र कुमार, पंकज पासवान, बबलू राम, ब्रजेश राय, जगदीश प्रसाद यादव, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र यादव, अर्जुन कुमार, आदि ने कहा की हम कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, महागठबंधन के सभी दलों के साथियों के साथ एकजुटता बना कर मोदी सरकार के विफलताओं, एवम् उनके गलत नीतियों को जन, जन , घर, घर में उजागर करेंगे तथा विगत नौ वर्षो में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, संवैधानिक संस्थानों के साथ छेड़, छाड़, सी बी आई, ई डी, आई टी तो पालतू तोता बना कर उल्टा, सीधा काम करवाने, नए संसद भवन के उद्घाटन में महामहिम राष्ट्रपति को नहीं बुलाने सहित सभी चीजों को उजागर करेंगे। आगामी 23 जून को महागठबंधन की पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, ईमानदार, लोकप्रिय नेता, विपक्ष की आवाज, संपूर्ण देश में मोदी सरकार की गलत नीतियों, तथा विफलताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, के बिहार की राजधानी पटना की धरती भव्य स्वागत करने हेतु गया जिला से हजारों की संख्या में लोग ट्रेन, बस, छोटी गाड़ियां से पटना जाने की तयारी भी अभी से शुरू कर दिए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0