गया शहर के रामशिला पहाड़ स्थित पातालेश्वर मंदिर से हजारों की चोरी

अपराधियों ने दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।

Aug 7, 2021 - 05:47
गया शहर के रामशिला पहाड़ स्थित पातालेश्वर मंदिर से हजारों की चोरी

गया:

गया शहर के उत्तरी क्षेत्र में रामशिला पहाड़ स्थित मंदिर के एक कमरे की दीवार तोड़कर हजारों रुपए का सामान चुराकर अपराधी निकल गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मंदिर की देखरेख करने वाले दिलीप कुमार को उस समय मिली। जब वे मंदिर पहुंचे। दिलीप कुमार के अनुसार जिस कमरे में चोरी हुई है उसमें रहे साउंड सिस्टम, बल्ब व अन्य कई सामान गायब हैं। अपराधियों ने दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कई लोग पहाड़ की 365 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे। बताया गया श्रावण मास को लेकर इस पहाड़ पर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर की साज सज्जा के लिए चोरी गए सामान रखे गए थे। प्रत्येक सोमवार को यहां विशेष साज सज्जा की जाती है। बताया गया कि चोरी गई सामानों की कीमत लगभग 20 से 25 हजार रुपए होगी। बताया जाता है कि अक्सर रामशिला पहाड़ स्थित मंदिर में छोटी बड़ी चोरी की घटनाएं होती रही है। मंदिर के देखरेख करने वाले दिलीप कुमार गया शहर के पॉवरगंज मोहल्ले के रहनेवाले हैं। जो यहां पूजा अर्चना करने के बाद अपने घर चले जाते हैं। फिलहाल पुलिस को इस घटना की जानकारी दिलीप कुमार ने नहीं दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0