77वाॅ स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर तिरंगा ब्लड ग्रुप ने मानपुर में 52 यूनिट रक्तदान किया

Aug 16, 2023 - 05:09
77वाॅ स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर तिरंगा ब्लड ग्रुप ने मानपुर में 52 यूनिट रक्तदान किया

गया । 77वाॅ स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर तिरंगा ब्लड ग्रुप श्री दुर्गा जी पटवाय जाती सुधार समिति के अंतर्गत पटवा आरोग्य मंदिर के तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान मेगा शिविर गा आयोजन स्थान मानपुर दुर्गा स्थान मैरिज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नवयुवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, मानपुर के आसपास के लोग भी यहां एकत्रित होकर रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान किया। कुल 52 यूनिट रक्तदान किया गया, साथ में संदेश भी दिया आओ मिलकर रक्तदान करें जीवन में, नई ऊर्जा का संचार करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल के रक्त संस्था ब्लड बैंक में डॉ निशांत कुमार, विशाल कुमार, भावेश कुमार, विशु कुमार और अंकित कुमार उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से रक्त को निकालने में मदद किया। अध्यक्ष प्रेम नारायण पटवा श्री दुर्गा जी पटवा जाति सुधार समिति के सचिव दुखन पटवा, महावीर चौधरी, उमाशंकर, मिस्त्री बिजली कारु, तिरंगा ब्लड ग्रुप के जय कुमार अधिवक्ता, अध्यक्ष संजीव शर्मा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, संयोजक आकाश कुमार गुप्ता, रिकी कुमार सचिव सह प्रबंधक सलाहकार, राहुल पाठक राजीव शर्मा, पंकज गुप्ता, अभिषेक तमोली, अजय राज, धीरज कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, खोवा लाल, आनंद कुमार एवं तिरंगा ब्लड ग्रुप के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0