मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में वार्ड सं 48/49 में चला महाजनसंपर्क अभियान, जनता के समस्या से हुए रुबरु वजीरगंज विधायक

Jul 27, 2023 - 08:04
मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में वार्ड सं 48/49 में चला महाजनसंपर्क अभियान, जनता के समस्या से हुए रुबरु वजीरगंज विधायक

गया । वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित माननीय विधायक वीरेन्द्र सिंह ने मानपुर के वार्ड संख्या 48/49 जनसंपर्क अभियान एवं जनता के समस्या से रुबरु हुए उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात किए। विधायक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जनता की समस्या जो भी हो उसका समाधान तुरंत ही किया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर उनसे संपर्क कर रहे हैं और समस्या का समाधान भी हो रहा हैं। बता दें कि भाजपा मानपुर नगर मंडल के नगर मंडल अध्यक्ष बाला सिंह के अध्यक्षता में भाजपा आगामी 2024 की चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार काम कर रही है। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष बाला सिंह ने बताया कि‌ भाजपा का 9 साल बेमिसाल केंद्र में मोदी सरकार के पूरे होने पर पूरे देश में पार्टी के द्वारा घर-घर जाकर लोंगो से जनसम्पर्क कर रहे है। इसके लिए मानपुर नगर मंडल द्वारा व्यापक अभियान चलाई जा रही है। इस महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। एकजुट होने के बाद घर-घर जाकर लोंगो से बात करके उनकी सम्सया को समाधान किया जाता है। इस महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चौधरी, बुनकर नेता दुखन प्रसाद पटवा एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0