भाजपा मानपुर नगर मंडल के महामंत्री रमेश पांडे का असामायिक निधन, कार्यकर्ताओं ने आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा मौन

Mar 25, 2023 - 08:17
भाजपा मानपुर नगर मंडल के महामंत्री रमेश पांडे का असामायिक निधन, कार्यकर्ताओं ने आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा मौन

गया । भाजपा मानपुर नगर मंडल के महामंत्री रमेश पांडे की असामायिक निधन विगत वृहस्पतिवार को हो गया। उनके निधन होने पर शनिवार को वजीरगंज विधानसभा के विधायक बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रमेश पांडे आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद चौधरी ने कहा कि वे भाजपा के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता थे। वह पार्टी संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने का काम किया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई। उनकी कमी सदैव हमलोगों को महसूस होगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, झूलन सिंह, बाला सिंह उर्फ बालाजी, नरेन्द्र सिंह, विनय सिंह, अशोक पासवान मुखिया, जिला परिषद सदस्य छोटू दास, हैप्पी सिंह मुखिया, मनोज शर्मा, बुनकर नेता दुखन पटवा, दीपक स्वर्णकार, सूर्य देव प्रसाद चंद्रवंशी, साकेत संगम, मुन्ना चौधरी सहित वजीरगंज विधानसभा के दर्जनों प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0