विप्र फाउंडेशन ने सामाजिक सेवा शिविर में किया छाता व गमछा वितरित
पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : निरंजन शर्मा
भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों और ट्रैफ़िक पुलिस की सहायता के लिए विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने रविवार (31 मई) को रांची के लालपुर चौक पर सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में जरूरतमंदों के बीच छाते और गमछा वितरित किए गए। यह पहल निस्संदेह मानवीयता और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, और विप्र फाउंडेशन की समय-समय पर की जाने वाली सराहनीय गतिविधियों का परिणाम है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पदाधिकारी निरंजन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, प्रांतीय संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, प्रांतीय महामंत्री अजय दधीचि, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, पूर्व प्रांतीय सचिव अमित मणि शर्मा तथा महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा शर्मा, उमंग जोशी, प्रभा शर्मा और कृष्णा शर्मा सहित समस्त विप्र बन्धुओं की सक्रिय भागीदारी रही।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के पदधारी निरंजन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सतत सामाजिक प्रयासों से संकट के समय लोगों को तत्काल राहत मिलती है और समुदाय में सहानुभूति व सशक्तता की भावना मजबूत होती है। विप्र फाउंडेशन के इस अभियान की व्यापक सराहना की जानी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











