अफगानिस्तान वन-डे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, IPL फाइनल में लगी चोट बनी वजह, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Jun 4, 2026 - 16:56
अफगानिस्तान वन-डे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, IPL फाइनल में लगी चोट बनी वजह, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

SPORTS DESK : अफगानिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनका खेलना मुश्किल हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली को आखिरी बार आईपीएल 2026 के फाइनल में मैदान पर देखा गया था। उस मुकाबले के दौरान ब्रेक के समय उन्हें फिजियो से उपचार लेते हुए भी देखा गया था। अब माना जा रहा है कि उसी मैच के दौरान उन्हें चोट लगी, जो बाद में गंभीर हो गई।

विराट कोहली के बाहर होने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को बड़ा झटका लगा है। चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन अब बीसीसीआई को उनके विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है। जल्द ही बोर्ड की ओर से रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जा सकता है।

दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस भी चर्चा में है। टीम में जगह पक्की करने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने खिलाड़ियों की फिटनेस एक बड़ी चुनौती बन गई है।

अब सभी की नजर बीसीसीआई के अगले फैसले पर टिकी है कि विराट कोहली की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलता है और क्या रोहित शर्मा समय पर फिटनेस टेस्ट पास कर पाते हैं या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0