वोट दीजिए और मुफ़्त सैर कीजिए, 25 मई को राँची के सिटी बस और पार्कों में होगी फ्री एंट्री

झारखंड के लोगों को 25 मई को सिटी बस और पार्क में मिलेगी फ्री एंट्री, बस करना होगा यह एक काम

वोट दीजिए और मुफ़्त सैर कीजिए, 25 मई को राँची के सिटी बस और पार्कों में होगी फ्री एंट्री

रांची नगर निगम की ओर से लोकसभा आम निर्वाचन में शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में निगम 25 मई को रांची संसदीय सीट के लिए होने वाले चुनाव में मतदान करने वाले शहरवासियों को कई तरह की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगा।

झारखंड में 25 मई को होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम जागरुकता अभियान चला रहा है। मतदान वाले दिन राज्य पर मौसम मेहरबान रहेगा। हीटवेव चलने की आशंका कम है।

मतदान के बाद ऊंगली पर लगाई जाने वाली अमिट स्याही दिखाने पर 25 मई को निगम क्षेत्र के सभी बंदोबस्त पड़ाव स्थल पर वाहनों को रखने की सुविधा निशुल्क रहेगी। इसी तरह सभी बंदोबस्त पार्क में प्रवेश एवं सिटी बस की यात्रा भी निशुल्क रहेगी। पार्क में मतदान करने वाले शहरवासी के साथ आए नाबालिग बच्चों को भी प्रवेश की सुविधा बहाल रहेगी। निगम के प्रशासक अमीत कुमार ने रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से मतदान दिवस के दिन मतदाता होने के कर्तव्य का निर्वहन ठीक प्रकार से और मतदान ज़रूर करने का आह्वान किया है।

झारखंड के पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं पर मौसम रहेगा मेहरबान

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले (देश के चौथे) चरण के मतदान के दिन मतदाताओं पर मौसम के थोड़ा मेहरबान रहने की उम्मीद है। संभावना है कि झारखंड की चार लोकसभा सीट सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में 13 मई को होने वाले मतदान के दिन सूर्य की तपिश से कुछ राहत मिलेगी। सिंहभूम व खूंटी के मुकाबले लोहरदगा व पलामू थोड़े गर्म रहेंगे। हालांकि हीटवेव चलने की आशंका कम है।

पिछले दिनों इन जिलों में दर्ज किए गए तापमान के मुकाबले 13 मई को अधिकतम तापमान भी तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। ऐसे में वोटरों को गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर 16 मई तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम पारा 22 से 25 डिग्री और अधिकतम 33 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

खूंटी और सिंहभूम में आंधी-बारिश की संभावना 

खूंटी और सिंहभूम में चुनाव वाले दिन तेज आंधी के साथ मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। 11 से 16 मई के बीच आंधी के साथ हल्की बारिश का भी दौर जारी रहेगा। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम पारा भी नीचे लुढ़केगा।