झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे : नितिन नवीन

अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है

Jun 6, 2026 - 20:50
झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे : नितिन नवीन
भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। इस झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है। हम ही झारखंड को, उसकी विरासत और संस्कृति के साथ विकास के नए पायदान पर ले जाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम विकसित भारत @ 2047 पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि मां छिन्मस्तिका, बाबा वैधनाथ धाम बाबा की पावन भूमि  झारखंड से मेरा भावनात्मक रिश्ता  रहा है।

देश के किसान खुश होंगे तभी देश खुश रहेगा

उन्होंने प्रबुद्धजनों के द्वारा किसानों से सम्बंधित पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा कि अगर देश के किसान खुश होंगे तभी देश खुश रहेगा। हमारी सरकार उनकी आय दुगुनी कैसे हो, इसके लिए प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ऑर्गेनिक खेती पर जोर दे रही है। हर जिले में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु  किसानों को इंसेंटिव देने की प्रक्रिया जारी है।

60 करोड़ परिवार को आयुष्मान योजना का लाभ

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था अच्छे दिन लाएंगे और आज हर व्यक्ति के जीवन मे बदलाव लाकर अच्छे दिन लाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु न हो या किसी को अपनी भूमि और जेवरात गिरवी न रखना पड़े, इसके लिए 60 करोड़ परिवार को मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना का लाभ देती है।

जनधन योजना के माध्यम से 54 करोड़ खाता

मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने हेतु जनधन योजना के माध्यम से 54 करोड़ खाता खुलवाया। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से चला 15 पैसे ही लाभुक तक पहुंचता था लेकिन आज डीबीटी  के माध्यम से पूरा एक रुपया उन तक पहुंचता है। यह जनधन योजना से ही संभव हो पाया है।

यहां के युवा रोजगार देने वाले

उन्होंने कहा कि हम सबसे बड़े युवावादी वाले देश हैं। 2 लाख से अधिक स्टार्टअप देश में चल रहे हैं। यहां के युवा रोजगार पाने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। 125 से अधिक यूनिकॉर्न देश में कार्यरत हैं। यह देश के युवाओं के कौशल और उद्यमिता का प्रतीक है।

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में दूसरे स्थान पर

उन्होंने आगे कहा कि एआई की सभी बड़ी कंपनियां भारत को हब बनाना चाहती है। हमने अवसर और प्लेटफार्म दिया, लेकिन इस पर भी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम विपक्षी पार्टियों ने किया। आज हम मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में दूसरे स्थान पर हैं। 

महिलाओं को 33 % आरक्षण देंगे 

महिला शक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि एक महिला के आगे बढ़ने से दो परिवार आगे बढ़ती है। 3 करोड़ लखपति महिला दीदी बनाने में हम सफल हुए हैं। महिलाएं परिवार और राज्य को सबल बनाती है। भले ही नारीशक्ति अधिनियम अभी सफल नहीं हुआ। लेकिन हमारा संकल्प है कि इस देश की आधी आबादी को हम पूरा सम्मान देंगे और 33 प्रतिशत आरक्षण का जो संकल्प हमने लिया है, आने वाले समय में हम इसे जरूर पूरा करेंगे। 

मोदी सरकार ने हर तबके का ध्यान रखा 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। गरीबो को 4 करोड़ आवास दिया गया। 10 करोड़ गरीब माताओं को उज्जवल योजना के तहत गैस उपलब्ध कराया गया। महिलाओ को सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्पित हैं। छोटे कारोबारियों के बारे में भी मोदी सरकार ने चिंता की। 75 लाख ठेला खोमचा वाले को 10 हज़ार रुपये की लोन दी गयी और इनके जीवन स्तर को उठाया  गया।
उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग में काफी सुधार किया गया। डबल लाइन बनाई गई,विद्युतीकरण किया गया। नई ट्रेन दी गयी। समय में सुधार किया गया।

सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को स्थापित कर इसे जीवंत किया 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश को सांस्कृतिक दृष्टि से भी मजबूत बनाया। राम मंदिर और काशी कॉरिडोर बनाकर देश की सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को स्थापित कर इसे जीवंत रखा। मेडिकल के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। कई एम्स बनाये गए कई मेडिकल कॉलेज खोले गए। कई आईआईटी, एकलव्य विद्यालय खोले गए है।
उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाना मोदी सरकार का सपना है। देश के सभी वर्ग को अपने हिस्से का सहयोग करना होगा तभी यह सपना साकार हो पाएगा। 

2047 तक भारत विकसित देश होगा : आदित्य साहू 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की स्थिति आजाद होने के बाद और 2014 के बाद में अंतर साफ साफ देखा जा सकता है। जब देश मे 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तब देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह सरकार देश के हर गरीब,हर किसान,शोषित,वंचित,दलित आदिवासी  सबके लिए कार्य करेगी। प्रधानमंत्री ने जो कहा था आज देश के हर वर्ग हर समाज और सभी धर्मो के घर घर दस्तक देकर केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। श्री साहू जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य है और यही सही समय है।
 इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ एच पी नारायण, पूर्णमल जैन, चंदन मिश्रा  मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन  पत्रकार चंदन मिश्रा ने किया। वहीं इस संवाद कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी, पंकज रॉय, डॉ. सविता सेंगर, गोपाल पाठक, अजय कुमार मिश्रा, पूजा साहू, प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, आदित्य विक्रम वर्मा, डिम्पी हल्दर, वंदना कुमारी, रेणुका तिवारी, जय प्रकाश शर्मा, . डॉ. भूपेन्द्र सिंह, शौर्य द्विवेदी, अधिवक्ता राजेश कुमार , डॉ. बैद्यनाथ कुमार , दिनेश चंद्र मिश्रा, हरे राम मिश्र , पीयूष टोडी, मोनिका सिन्हा, प्रो. डॉ. बिजय सिंह, रामकुमार सिन्हा, डॉ. हरेन्द्र सिन्हा सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0