BIG NEWS : पश्चिम बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, बोले परिजन - SIR का था बहुत दबाव, चुनाव आयोग जिम्मेदार

परिवार का आरोप है कि दबाव के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। इसी दबाव के कारण आखिरकार उनकी जान चली गई। 

Mar 22, 2026 - 17:16
BIG NEWS : पश्चिम बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, बोले परिजन - SIR का था बहुत दबाव, चुनाव आयोग जिम्मेदार

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में एक और बीएलओ की मौत का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि SIR के दौरान तनाव की वजह से बीएलओ उत्पल थोकदार की जान चली गई। ये घटना चंचल-II ब्लॉक के नाओदापारा इलाके की है। मृतक नाओदापारा इलाके के बूथ नंबर-93 में काम कर रहे थे लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

परिजनों की माने तो उत्पल काफी वक्त से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उनके बूथ के लगभग 110 लोगों के नाम एक ऐसी सूची में डाल दिए गए थे, जिन पर अभी फैसला होना बाकी था। परिवार का आरोप है कि दबाव के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। इसी दबाव के कारण आखिरकार उनकी जान चली गई। 

बेटी बोली- तनाव नहीं झेल पा रहे थे पिता

वहीं, मृतक की बेटी अदिति थोकदार ने कहा कि "मेरे पिता पर काम का बहुत ज़्यादा दबाव था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। मेरे पिता चुनाव ड्यूटी से जुड़े तनाव को झेल नहीं पाए।" वहीं, अन्य रिश्तेदार ने कहा कि इस मौत के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है। उन पर बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव था और परेशान थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0