अनीश पंकज मेमोरियल लॉ कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को ₹5-5 हजार की छात्रवृत्ति
गयाजी । अनीश पंकज मेमोरियल लॉ कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अदिति वर्मा, पंकज कुमार, सुमित कुमार, काजल कुमारी, उमाशंकर, नीतीश कुमार, सलोनी कुमारी, उज्ज्वल शर्मा, नैंसी कुमारी, आफिया और तबस्सुम को ₹5,000-₹5,000 की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति के चेक महाविद्यालय की सचिव डॉ. प्रियंका, गवर्निंग बॉडी की सदस्य श्रीमती कला देवी, श्रीमती मीना मिश्रा तथा प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने वितरित किए। डॉ. प्रियंका ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व भी महाविद्यालय की प्राथमिकता है। श्रीमती कला देवी ने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। अंत में श्रीमती मीना मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रधान लिपिक विकास कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।