आचार्य कृष्णकांत ने कोविड-19 का वैक्सीन लगवाया

प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

Apr 9, 2021 - 04:58
आचार्य कृष्णकांत ने कोविड-19 का वैक्सीन लगवाया

रांची। झारखंड के प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, श्रीमद् भागवत कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य कृष्णकांत ने आज कोरोना वायरस (कोविड-19) से रक्षा हेतु टीका लगवाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से टीका लेने हेतु की गई अपील का सम्मान करते हुए उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों के हितार्थ एवं रक्षार्थ कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की अपील सराहनीय है। यह जीवनरक्षक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जिसके लिए प्रधानमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0