एनएसयूआई ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

जारी किया राजीव गांधी कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर

May 21, 2021 - 06:07
एनएसयूआई ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

रांची। एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर कांग्रेस भवन में राजीव गांधी कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर(9431161113) जारी किया गया। पिछले एक महीने से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर बेड ऑक्सीजन सिलेंडर व जरूरत की अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए निशुल्क दवाएं, निशुल्क राशन गरीब व बेसहारा बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री व जो भी जरूरतमंद मरीज कोविड-19 से घर जाने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए निशुल्क वाहन उनके घर तक के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस मुहिम में एनएसयूआई के साथ ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस साथ देगी।
इस मौके पर झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि एनएसयूआई द्वारा यह एक सराहनीय पहल है। इसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद किया जाएगा। अमरजीत ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व.राजीव गांधी का यह सपना था कि भारत कभी संकट की घड़ी में हो तो हम राजनीति से ऊपर उठकर देश सेवा करें। उनके बताए मार्ग पर कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सेवा भाव से राष्ट्र सेवा में जुटा हुआ है।
मौके पर मौजूद एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि एनएसयूआई के साथियों द्वारा शुरू की गई इस पहल से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में आसानी होगी।
मौके पर मौजूद एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार ने कहा कि हम पिछले एक महीने से इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचा रहे हैं और अब इस नंबर को राजीव गांधी कोविड-19 लाइन के तौर पर जारी कर दिया गया है। जिसके माध्यम से सेवा कार्यों में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने यह ठाना है की सेवा हर घर तक पहुंचाना है।
मौके पर मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार, प्रदेश महासचिव राजीव कुमार, सूरज झा, गौरव आनंद, पुनीत नायक सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0