काल भैरव मंदिर में अष्टमी पर मानपुर वार्ड संख्या-49 में भक्तजनों का भारी भीड़ उमड़ी

Nov 17, 2022 - 08:18

अमरेन्द्र कुमार
गया । काल भैरव अष्टमी के अवसर पर मानपुर वार्ड संख्या-49 बी एन सहाय लेन स्थित त्रिदेव मंदिर गली के काल भैरव मंदिर में भक्तजनों का भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी रंजीत बाबा के द्वारा समिति द्वारा पूजा-पाठ के उपरांत दोपहर बाद काल भैरव के भक्तों की भीड़ से मंदिर एरिया काल भैरव के जयकारे से गूंज रहा था। काल भैरव अष्टमी के अवसर पर प्रमोद कुमार चौधरी,गोपाल प्रसाद पटवा दुखन पटवा सहित क्षेत्र के सभी समाज सेवियों ने काल भैरव से आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र में शांति अमन चैन भाईचारा एवं उन्नति की कामना की गई। अंगार काल भैरव अष्टमी को बड़े ही आस्था विश्वास के साथ सेव, नीमकी, बुंदिया, लड्डू सहित मांसाहारी प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाते हैं और आस्था विश्वास के साथ काल भैरव अष्टमी को देर रात तक मनाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0