ग्राम निर्माण मंडल ग्राम उद्योग समिति के प्रधान कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर खादी तिरंगे झण्डा का निर्माण:- मंत्री सुनील कुमार

कोरोना वायरस के कारण केंद्र बंद रहने से स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगे नहीं बन सके थे।

Jun 5, 2024 - 07:24
ग्राम निर्माण मंडल ग्राम उद्योग समिति के प्रधान कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर खादी तिरंगे झण्डा का निर्माण:- मंत्री सुनील कुमार

अमरेन्द्र कुमार
गया

ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्राम उद्योग समिति प्रधान कार्यालय जयप्रकाश नगर, बुनियादगंज लखीबाग मानपुर(गया) के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खादी तिरंगे का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जो कि पूर्ण रूप से स्वदेशी है।इसकी जानकारी खादी ग्रामोद्योग समिति के मंत्री सुनील कुमार ने 6 जनवरी दिन बुधवार को दिये। सभी को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए बताये कि इस बार करीब पाँच हजार खादी तिरंगे का निर्माण हो रहा है। जो पूरे मगध प्रमंडल के सभी खादी भवनों में 10 जनवरी से आर्डर के अनुसार झण्डा भेजना शुरू हो जाएगा। कोरोना वायरस के कारण केंद्र बंद रहने से स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगे नहीं बन सके थे। खादी भंडार में पहले से करीब बचे 3325 झंडे से ही काम चलाना पड़ा था, अब स्टॉक खत्म हो जाने के बाद झंडे तैयार हो रहे हैं। झंडा बनाने में समिति के अलावा बुनकर ,कतिन, रंगरेज दर्जी सहित करीब 200 लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचेगा। वहीं केंद्रीय वस्त्रालय के व्यवस्थापक रामप्रवेश प्रसाद ने बताये कि स्वतंत्रता दिवस पर खादी के झंडा नहीं बने थे। इसी कारण इस वार करीब 30 फ़ीसदी ज्यादा निर्माण हो रहा है, मानपुर भंडार में कपड़े की धुलाई और रंगाई चल रहा है। खादी भवन (बिक्री केंद्र) के व्यवस्थापक अनिल कुमार सिंह ने बताये कि 10 जनवरी के बाद से खादी झंडे की बिक्री‌ शुरू हो जाएगी खादी तिरंगे की कीमतें 400, 250, 150 और150 तक की झंडा उपलब्ध रहेगा। और लोगों से आग्रह है कि खादी तिरंगे ही खरीदें और स्वदेशी अपनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0