छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल

छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल

रांची। एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल छात्र नेता अमन अहमद और हुसैन अंसारी के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कामनी कुमार से मिला। छात्र नेताओं ने कुलपति को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 मे जब कोविड संक्रमण काल चल रहा था उस समय पी.जी सत्र 2018-20 के पी.जी सेमेस्टेर तीन के विद्यार्थियों से एडमिशन के नाम पर अधिकतम शुल्क लिया गया।
इस संबंध मे एनएसयूआइ प्रतिनिधिमन्डल ने पहले भी छात्र कल्याण पदाधिकारी और कुलसचिव को अवगत कराया था। जिसपर उन्होंने आश्वस्त किया था कि जिन छात्र-छात्राओं का अधिक शुल्क लिया गया है,उन्हें उनका शुल्क वापस कर दिया जाएगा। लेकिन कोरोना काल के वजह से फ़ाइल रुकी हुई थी‌। इस संबंध में आज पुनः छात्र नेता हुसैन अंसारी और अमन अहमद ने कुलपति को ज्ञापन दिया।
जिसे तत्काल संज्ञान मे लेते हुए कुलपति ने वित्त अधिकारी को आदेश दिया कि इसका जल्द से जल्द निवारण किया जाए।