जदयू सभी कार्यकर्ताओं देता है बराबर का सम्मान:-पुष्पेंदु पुष्प

Jul 15, 2022 - 10:42
जदयू सभी कार्यकर्ताओं देता है बराबर का सम्मान:-पुष्पेंदु पुष्प

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । जनता दल यू जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान देता है। इस कड़ी में जदयू नेता पुष्पेंदु पुष्प को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके मनोनयन पर परैया प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बधाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि अति पिछड़ा समाज बराबर जनता दल यू के साथ रहा है, क्योंकि नीतीश सरकार ने अति पिछड़ा समाज को नौकरी, स्थानीय निकाय में आरक्षण देकर सम्मान देने का कार्य किया है। पंचायती राज में अति पिछड़ा का आरक्षण का परिणाम है कि, आज इस वर्ग के प्रतिनिधि बन रहे हैं, पहले यह संभव नहीं था। बधाई देने वालों में प्रकाश राम पटवा, विनोद कुमार, आसिफ जफर, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी, भरत शर्मा, रामेश्वर मांझी, गनौरी प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार, संजय दांगी, भरत चंद्रवंशी, सतेंदर कुमार तथा सभी पंचायत जदयू अध्यक्ष शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0