जनसमर्थन मिला तो सूबे की दशा और दिशा संवारेंगे : नंदकिशोर यादव.

Jan 19, 2019 - 06:32
जनसमर्थन मिला तो सूबे की दशा और दिशा संवारेंगे : नंदकिशोर यादव.

रांची। झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन नागरिक अधिकार पार्टी को दिया और उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया, तो सबसे पहले नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मूलभूत सुविधाओं से वंचित झारखंड की जनता को उन्हें उनका वाजिब हक दिलाएंगे। उक्त बातें नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकप्रिय समाजसेवी नंदकिशोर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता विगत कई वर्षों से विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं से जूझ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता तक विकास की किरण अब तक नहीं पहुंच पाई है। आज भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान के लिए सरकारी स्तर पर कभी कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिसकी वजह से राज्य गठन के 19 वर्षों के बाद भी यहां के किसान बदहाल हैं, युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हो रहे हैं और महिलाएं अपने हक और अधिकार से वंचित हैं। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी राज्य के सभी नागरिकों के हित में काम करेगी। सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों को एक समान आदर देते हुए उनकी समस्याओं के प्रति सजग रहेगी। जन समस्याओं का त्वरित निदान नागरिक अधिकार पार्टी के प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया है। अब तक 25 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। शेष सीटों पर पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के बीच मंथन जारी है। जल्द ही अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी सतत प्रयासरत रहेगी। जनता को बेहतर विधि व्यवस्था, अमन-चैन व अपराध मुक्त समाज देने की दिशा में भी नागरिक अधिकार पार्टी गंभीरता से जुटी रहेगी। श्री यादव ने बताया कि नागरिक अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। पार्टी की नीतियों और घोषणा पत्रों के प्रमुख बिंदुओं से आमजन को रू-ब-रू कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से नागरिक अधिकार पार्टी को व्यापक जनसमर्थन देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0