जनसमर्थन से अगली बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार : नीतू झा.

Nov 19, 2019 - 06:31
जनसमर्थन से अगली बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार : नीतू झा.

दुमका : भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलने के संकेत दे रहा है। जनता के सहयोग से अगली बार फिर झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उक्त बातें संताल परगना क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीतू झा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शामिल मंत्री राज परिवार, डॉ. लुईस मरांडी सहित अन्य मंत्रीगण अपने कार्यकाल में जनहित की योजनाओं को सफलीभूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे, इसीका परिणाम है कि जनता भाजपा के प्रति समर्पित भाव से अपना समर्थन दे रही है। श्रीमती झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में अन्य मंत्रीगण लगनशीलता के साथ जनहित के मुद्दों के प्रति संजीदा रहे हैं। इसीका परिणाम है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। पूरे सूबे में पार्टी का व्यापक जनाधार है। उन्होंने कहा कि इस बार संताल परगना क्षेत्र में विपक्षी महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। जनता पहले से ही मन बना चुकी है कि भाजपा को समर्थन देगी। भाजपा ने अपने शासनकाल में जनहित की समस्याओं को तवज्जो देते हुए उसके समाधान के प्रति संवेदनशीलता से कार्य किया। वर्ष 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जनहित में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का सफलतम कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। अबकी बार भाजपा 65 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहराएगी। संताल परगना क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0