जेसीआई रांची की महिला विंग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का किया आयोजन

Feb 4, 2021 - 10:12
जेसीआई रांची की महिला विंग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का किया आयोजन

रांची। जेसीआई रांची की महिला विंग ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। जेसीआई महिला विंग से जुड़ी सदस्यों ने सड़क सुरक्षा नियमों से लोगों को अवगत कराया। जेसीआई महिला विंग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी ने कहा कि
सड़क सुरक्षा आज हमारे लिए एक गंभीर विषय बना हुआ है। इसके लिए हमें व्यापक स्तर पर जागरूक होने की जरूरत है। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने और सड़क सुरक्षा के मापदंडों के अनुरूप खर्च करने की अपील की गई। इस अवसर पर मंजुला जी ने लोगों को यातायात के नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दिशा में मंजुला जी के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें जेसीआई रांची की महिला विंग द्वारा मौके पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर
महिला विंग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी,सचिव शीतल शर्मा , मेघा चौधरी,श्वेता,नीलम,दीपा बंका,भावना राठौर सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जेसीरेट रेखा मोदी तथा मधु मोदी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0