जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भईया को शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि

Apr 5, 2021 - 11:20
 0
जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भईया को शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि

रांची / चक्रधरपुर। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भईया के निधन से संथाल परगना ने एक कद्दावर नेता खो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के लिए विधानसभा सीट छोड़ने की बात हो या फिर भाजपा में विधायक रहते जेवीएम में बाबूलाल मरांडी के साथ रहने की बात हो, वे अपने त्वरित निर्णय लेने के लिए प्रख्यात रहे। उनके छोटे पुत्र जो चिकित्सक थे, उनके आकस्मिक निधन ,2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी चमेली देवी आजसू से प्रत्याशी रही थी, बाद में उनके बड़े पुत्र गुड्डू प्रसाद भईया के निधन से भी वो टूट गये थे। जामताड़ा में उन्होंने विधायक रहते बहुत सारे कार्य किए। जिसके फलस्वरूप उन्होंने लोकप्रिय विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज वे भले ही हमारे बीच नहीं, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा उनकी याद दिलाते रहेगी। उनके आकस्मिक निधन होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विष्णु प्रसाद भईया के लिए यह कहा जा सकता है कि
“कल खेल में हम हों न हों,
गर्दिश में तारे रहेंगे सदा,
भूलोगे तुम, भूलेंगे वो
पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा”।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0