BIG BREAKING : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
मामला सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है।
PATNA : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है। मेल मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा सचिवालय को यह ई-मेल मिला, जिसमें विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामला सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव को निर्देश दिया है कि इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत राज्य के मुख्य सचिव और बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दी जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तुरंत जांच कराई जा सके।
फिलहाल विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











