नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

विद्यार्थियों ने विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे परिचर्चा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं।

Mar 13, 2026 - 18:41
 0
नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

RANCHI : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। 

विद्यार्थियों ने विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे परिचर्चा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके अध्ययन और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने की शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर भी भेंट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0