“महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल”, तख्तियां लेकर रिक्शे से विधानसभा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की

मंत्रियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसका सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों को कम करने की मांग भी की।

Mar 13, 2026 - 18:36
 0
“महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल”, तख्तियां लेकर रिक्शे से विधानसभा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की

RANCHI : झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे से विधानसभा पहुंचे और महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।

दोनों मंत्री झारखण्ड विधानसभा तक रिक्शे से पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद रिक्शा चलाते नजर आए, जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे पर बैठी थीं और उनके हाथों में विरोध से जुड़ी तख्तियां थीं।

इन तख्तियों पर पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारे लिखे थे। तख्तियों पर लिखा था - “पेट्रोल-डीजल की मार, जनता हो रही लाचार” और “महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल”। मंत्रियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसका सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों को कम करने की मांग भी की। इस अनोखे प्रदर्शन के कारण विधानसभा परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल भी देखने को मिला। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0