गर्मियों में पिएं बेल का शरबत, जानें रोज पीने के क्या होंगे बड़े फायदे

बेल के शरबत में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह कब्ज की समस्या को कम करता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही दस्त और पेचिश जैसी परेशानियों में भी राहत देता है।

Mar 13, 2026 - 16:25
 0
गर्मियों में पिएं बेल का शरबत, जानें रोज पीने के क्या होंगे बड़े फायदे

NEWS DESK : गर्मी के मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं लेकिन ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में गर्मियों में बेल का शरबत पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

बेल एक मौसमी फल है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं बेल का शरबत पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

1. पेट की समस्याओं में फायदेमंद

बेल के शरबत में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह कब्ज की समस्या को कम करता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही दस्त और पेचिश जैसी परेशानियों में भी राहत देता है।

2. शरीर को मिलती है ठंडक

बेल की तासीर ठंडी होती है। इसका शरबत पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और लू से बचाव में मदद मिलती है।

3. शरीर को देता है ऊर्जा

बेल में कार्बोहाइड्रेट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पीने से गर्मी में होने वाली थकान और कमजोरी कम होती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

4. खून साफ करने में मदद

बेल का शरबत एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर से गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे खून साफ होता है और त्वचा पर निखार आता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0