जी.डी. पब्लिक स्कूल के द्वारा माँ मंगला गौरी मंदिर में निःशुल्क मिनरल वाटर का वितरण किया गया

Oct 13, 2021 - 07:44
जी.डी. पब्लिक स्कूल के द्वारा माँ मंगला गौरी मंदिर में निःशुल्क मिनरल वाटर का वितरण किया गया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के लखीबाग मानपुर स्तिथ जी.डी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही और निदेशिका स्नेहा शाही के द्वारा गया शहर में स्तिथ माँ मंगला गौरी मंदिर में प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी जी.डी. पब्लिक स्कूल की तरफ से निःशुल्क मिनरल वाटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर निदेशिका स्नेहा शाही ने सभी बच्चों को बताया कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नही।हमारी सनातनी परंपरा में मातृ-पितृ, पशु, जन और पेड़ो की भी सेवा का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर बच्चों ने मंदिर में सफाई कार्यक्रम भी चलाया। विशेष योगदान नंदिनी, सपना, खुशबू, बिनु, नैंसी, सुष्मिता,आराध्य, शिक्षिका का रहा। समाजसेवी धर्म शाही ने कहा कि सेवा और दान करना ही से बड़ा धर्म है। इस मौके पर स्कूल की निदेशिका स्नेहा शाही और निदेशक धर्म शाही स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और वर्ग 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0