जीबीएम कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न,डॉ निर्मला कुमारी अध्यक्ष तथा डॉ नगमा शादाब सचिव बनीं

Oct 28, 2021 - 09:45
जीबीएम कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न,डॉ निर्मला कुमारी अध्यक्ष तथा डॉ नगमा शादाब सचिव बनीं

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, गया में बुधवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। शिक्षक संघ की सचिव डॉ किरण बाला सहाय की अध्यक्षता में 2021 से 2022 सत्र के लिए हुए चुनाव में संघ का अध्यक्ष राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ निर्मला कुमारी को, उपाध्यक्ष हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्यारे माँझी को, सचिव अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नगमा शादाब को, संयुक्त सचिव इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका कुमारी को तथा कोषाध्यक्ष वनस्पतिविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रुखसाना परवीन को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया।
इस चुनाव में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो उषा राय, प्रो किश्वर जहाँ बेगम, बर्सर डाॅ सहदेव बाउरी, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ नूतन कुमारी, नैक समन्वयक डाॅ शगुफ्ता अंसारी, जन संपर्क अधिकारी डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रीति शेखर, फरहीन वज़ीरी आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) जावेद अशरफ ने शिक्षक संघ द्वारा चयनित सभी पाँच पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएंँ दीं। नवनिर्वाचित सचिव डॉ नगमा शादाब ने शिक्षकों के हित में अनेक कार्य करने का आश्वासन देते हुए संघ के प्रधानाचार्य सहित संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0