जीबीएम कॉलेज से प्रशिक्षण हेतु भेजी गयीं एन. सी. सी. कैडेट्स

Aug 25, 2022 - 11:27
जीबीएम कॉलेज से प्रशिक्षण हेतु भेजी गयीं एन. सी. सी. कैडेट्स

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज से एन.सी.सी. इकाई की 30 कैडेट्स प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. उषा राय तथा कॉलेज की सीटीओ डॉ. अनामिका कुमारी के निर्देशन में निगम मोनेस्ट्री बोधगया में आयोजित कॉम्बाइन्ड ऐनुअल ट्रेनिंग कैंप कैटेगरी-5 में प्रतिभागिता हेतु भेजे गये। कॉलेज प्रांगण में एकत्रित सभी छात्राओं को प्रो.उषा राय, सीटीओ डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ. नूतन कुमारी, डॉ. शगुफ्ता अंसारी, डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ. जया चौधरी, डॉ. पूजा, डॉ. नगमा शादाब, डॉ. पूजा राय तथा कृति सिंह आनंद ने प्रशिक्षण में तन्मयता तथा सफलता के साथ भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दीं। छात्राओं को शिविर में अनुशासन, एकता तथा सामंजस्य बनाये रखने का निर्देश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0